प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक व्यवहार परिवर्तन जरूरी, यह कानूनी अपराध भी है:-डीएम तनय सुल्तानिया

सीतामढ़ी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई, गांव-गांव और घर-घर चलेगा जागरूकता अभियान 

बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक व्यवहार परिवर्तन जरूरी, यह कानूनी अपराध भी है:- डीएम तनय सुल्तानिया

 

सीतामढ़ी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई, गांव-गांव और घर-घर चलेगा जागरूकता अभियान 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह की उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास निगम तथा सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर से निकाली गई प्रभात फेरी को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन एवं डीपीओ आईसीडीएस शोभा सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी कोर्ट परिसर, मर्यादा पथ एवं मुख्य मार्ग सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता संदेश प्रसारित करती रही। इस दौरान लोगों को बाल विवाह रोकने, बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने तथा किशोरियों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर _जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया_ ने कहा कि बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक व्यवहार परिवर्तन लाना बेहद जरूरी है। बाल विवाह एक कानूनी अपराध है और इसे रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा, किशोरियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए बाल विवाह का उन्मूलन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान आगे भी गांव-गांव और घर-घर तक चलाया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

 

_महिला एवं बाल विकास निगम के नोडल पदाधिकारी – सह- डीपीओ आईसीडीएस_ शोभा सिन्हा ने कहा कि बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस विशेष महत्व रखता है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्रखंड मुख्यालयों में समुदाय आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं इसे रोकने के लिए सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता से अवगत कराया जा रहा है। मौके पर महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक एजाजुल अंसारी, डीएमसी देवजीत चक्रवर्ती, केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी,यूनिसेफ व प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, प्रथम संस्था के मोनेटरिंग एवं इवैल्यूऐसन समन्वयक मिताली, दृष्टि संस्था की जिला प्रतिनिधि माधुरी कुमारी, जितेंद्र कुमार, सौरभ कुमार,विकास कुमार,दीपक कुमार, निभा कुमारी,शैलेश कुमार,महिमा कुमारी सहित आंगनबाड़ी सेविकाएं, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button