
एसपी कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया।
इस पहल का उद्देश्य आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और पुलिस प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत करना है।



