प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

बारह कला में वृद्धाश्रम एवं डे-केयर सेंटर का शुभारंभ, जरूरतमंद बुजुर्गों को मिलेगी आवासीय सुविधा

बारह कला में वृद्धाश्रम एवं डे-केयर सेंटर का शुभारंभ, जरूरतमंद बुजुर्गों को मिलेगी आवासीय सुविधा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज .जिले के बारह कला में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में शैली वृद्धाश्रम एवं डे-केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आश्रम में प्रवेशित वृद्धजन अच्छेलाल, सूर्यभान पाण्डेय, रामलाल पाण्डेय एवं सरोज पाण्डेय सहित अन्य बुजुर्गों को अतिथियों द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। संस्था रमाशिव बहुउद्देशीय विकास समिति के संचालक विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि सामाजिक न्याय विभाग से मान्यता प्राप्त इस वृद्धाश्रम में गरीबी रेखा के अंतर्गत जीवनयापन करने वाले 25 जरूरतमंद वृद्ध महिला एवं पुरुषों को प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही डे-केयर सेंटर के माध्यम से जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के बुजुर्ग भी दिन के समय आकर सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन, अपर कलेक्टर पीके पांडेय, वृद्धाश्रम का स्टाफ तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं बुजुर्गजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button