विशेष लोक अदालत यातायात चालान दिनांक 28.11.2026 में अपने-अपने चालानों का करवायें त्वरित निस्तारण।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया :उत्तर प्रदेश राज्य विधिक प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा मा0 जनपद न्यायाधीश मयंक चौहान के आदेशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रोमा गुप्ता द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.11.2026 को यातायात चालानों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय औरैया में किया जा रहा है।
अतः जनपद वासियों से अपील की जाती है कि उक्त विशेष लोक अदालत में अपने यातायात चालान से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायालय औरैया में अधिक से अधिक संख्या में आकर अपने मामलों का निस्तारण करवायें ।



