पूणेमनोरंजनमहाराष्ट्र

पुणे में दूसरे बालकुमार साहित्य सम्मेलन का शानदार आगाज

पुणे में दूसरे बालकुमार साहित्य सम्मेलन का शानदार आगाज

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे के कोथरूड स्थित यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में दूसरे बालकुमार साहित्य सम्मेलन 2026 का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। पुणे जिला परिषद और अमरेंद्र भास्कर बालकुमार मराठी साहित्य संस्था के संयुक्त आयोजन में बच्चों ने भव्य ग्रंथदिंडी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और साहित्यिक गतिविधियों में भाग लिया।

 

सम्मेलन में पद्मश्री माधुरी पुरंदरे, कुलगुरु डॉ. सुरेश गोसावी, शेखर गायकवाड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साहित्यिक संवाद, कविता, चित्रकला और प्रसिद्ध बाल नाटक ‘अलबत्या गलबत्या’ ने बच्चों का मन मोह लिया। पहले दिन का समापन फिल्म कलाकारों और निर्देशक हेमंत ढोमे के साथ रोचक संवाद से हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button