रीवा. कौशल विकास संचालनालय अन्तर्गत एडवांस सर्टिफिकेट इन प्रिसीजन इंजीनियरिंग में एक वर्षीय पाठ¬क्रम में प्रवेश की जानकारी देने हेतु आईटीआई रीवा के सभागार में 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। प्राचार्य संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था ने बताया कि ग्लोबल स्किल पार्क सिटी कैंपस भोपाल में पदस्थ कम्युनिकेशन एण्ड ब्राांडिंग अधिकारी श्रीमती वर्षा मिश्रा आवश्यक जानकारी देंगी। आईटीआई के तीन वर्षों के टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट ग्राइंडर, मशीन टूल मेंटीनेंस से आईटीआई उत्तीर्ण एवं अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थी वर्कशाप में उपस्थित रह सकते हैं।
Related Articles
Check Also
Close


