रीवा:कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में 25 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे से आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में समर्थन मूल्य पर धान तथा अन्य फसलों के उपार्जन की तैयारियों एवं धान मिलिंग की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न वितरण की भी समीक्षा की जाएगी। रीवा संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी ने सतना जिले को छोड़कर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर तथा संबंधित अधिकारियों को एजेण्डा बिन्दुओं की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी रीवा को बैठक की संपूर्ण व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Related Articles
आदि सेवा केन्द्र संबंधी बैठक आज
October 11, 2026
कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के संबंध में दिए निर्देश
October 11, 2026
राजस्व अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें – कलेक्टर
October 11, 2026
Check Also
Close
-
राजस्व अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें – कलेक्टरOctober 11, 2026
