सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज
रीवा : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 12 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित की जा रही है। बैठक में 18 जून की बैठक में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सड़क सुरक्षा मानकों के क्रियान्वयन, वाहन दुर्घटना रोकने के उपायों, रीवा नगर निगम क्षेत्र में सड़कों में सिग्नल एवं साइनेज बोर्ड लगाने तथा जिले के सड़कों के ब्लैक स्पाटों की पहचान कर उनमें सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की जाएगी। समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
