रीवा

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक

रीवा :पिछड़ावर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण की पोस्ट मैट्रिक एवं अल्पसंख्यक मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल 2.0 पर ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक दर्ज किए जा सकते हैं। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर निर्धारित की गई है। इनमें वर्ष 2020-21 शिक्षा सत्र के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

इस संबंध में सहायक संचालक पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण सीएल सोनी ने बताया कि प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति नवीनीकरण प्रकरणों में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता से छूट दी गई है। सभी प्राचार्य तथा शिक्षण संस्थाओं के छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारी पात्र विद्यार्थियों के आवेदन दर्ज कराकर उन्हें सत्यापन के बाद 15 दिसम्बर तक ऑनलाइन प्रेषित करें, जिससे विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का भुगतान किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button