मुख्यमंत्री वीडियो कान्फ्रेंसिंग से 2 अप्रैल को ग्राम सभाओं को करेंगे संबोधित
रीवा से आलोक कुमार तिवारी की रिपोर्ट
रीवा एमपी: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से आयोजित वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रदेश की सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहना योजना के संबंध में उद्बोधन देंगे। यह उद्बोधन सोशल मीडिया प्लेटफार्म तथा आकाशवाणी के माध्यम से भी उपलब्ध रहेगा।


