लखनऊ

बालागंज में अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम टीम भागी, पुलिस ने निकाली बुलडोजर की हवा

 बालागंज में अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम टीम भागी, पुलिस ने निकाली बुलडोजर की हवा

Nagar Nigam Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध कब्जेदारों पर सरकार सख्त हो गई है। एक के बाद एक अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। शुक्रवार को लखनऊ के बालागंज पहुंची नगर निगम की टीम को भारी विरोध के बीच वापस लौटना पड़ा।

लखनऊ से धर्मेन्द्र कुमार वर्मा प्रतिनिधि

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बालागंज में शुक्रवार को जलकल की जमीन से कब्जा हटवाने पहुंची नगर निगम टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। नगर निगम अफसरों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भी साथ नहीं दिया। यहां तक कि मौके पर मौजूद कॉन्स्टेबलों ने बुलडोजर के पहिए की हवा निकाल दी और संपत्ति अधिकारी से धक्का-मुक्की भी की। इसके साथ भीड़ को पथराव के लिए उकसाया। इस मामले में नगर निगम ने पुलिसकर्मियों और भूमाफिया की मिलीभगत की आशंका जताई है। वहीं, ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि नगर निगम टीम बिना सूचना दिए कार्रवाई करने पहुंची थी। मौके पर कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इस कारण पुलिसकर्मियों ने बुलडोजर किनारे कर स्थिति संभाली।

 

जलकल जोन छह के एक्सईएन अनिल कुमार ने बताया कि जल निगम रोड पर वॉटरवर्क्स के लिए साल 1987 में 58 बीघा जमीन का अधिग्रहण हुआ था। यहां दो हेक्टेयर जमीन खाली थी। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ है, लेकिन भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर बाउंड्रीवॉल बनवा ली। कब्जा हटाने के लिए शुक्रवार को संपत्ति अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ईटीएफ फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो कॉन्स्टेबल आए और खुद को ठाकुरगंज थाने का पुलिसकर्मी बताते हुए बुलडोजर रोकने को कहा। उनके मांगने पर अपर नगर आयुक्त के आदेश की कॉपी दिखा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button