प्रशासन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन


रीवा (मध्य प्रदेश)

राज्य शासन ने प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की कार्य योजना की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव, की अध्यक्षता में स्पेशल टास्क फोर्स गठित की है। टास्क फोर्स में अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव पर्यावरण, खेल एवं युवा कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, औद्योगिक विकास एवं नीति प्रोत्साहन, तकनीकी कौशल, उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आयुक्त संचालक जनसम्पर्क, सदस्य सचिव मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राज्य संयोजक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं शहरी सदस्य होंगे। टास्क फोर्स प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 को प्रदेश में लागू करने के लिए विभागों में समन्वय कर समयबद्व कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button