कलेक्टर मऊगंज ने 12 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस
मऊगंज विशाल समाचार संवाददाता. मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर 12 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी हनुमना जगदीश राजपूत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मऊगंज रामकुशल मिश्रा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हनुमना अरूण कुमार त्यागी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मऊगंज महेश पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नईगढ़ी हेमंत त्रिपाठी, बीईओ नईगढ़ी हिन्छलाल वर्मा, बीईओ मऊगंज शत्रुघ्न मिश्रा, बीईओ हनुमना देवेन्द्र मिश्रा, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास सविता श्याम परस्ते, रविशंकर पाण्डेय, शंखधर त्रिपाठी एवं कनिष्ठ अभियंता ऊर्जा विभाग अजीत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिवस में जबाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।


