चयनित एएनएम के दस्तावेजों का सत्यापन 6 सितम्बर को
रीवा अनिल सिंह:स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित समूह 5 के तहत एएनएम महिला बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सीधी भर्ती की सूची में शामिल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 6 सितम्बर को किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला ने बताया कि सूची में शामिल उम्मीदवार 6 सितम्बर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराएं। मूल दस्तावेजों के आधार पर ही सत्यापन किया जाएगा।
