रीवा

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की हर गतिविधि आयोजित करें – कलेक्टर

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की हर गतिविधि आयोजित करें – कलेक्टर

जनप्रतिनिधियों तथा आमजनता को अभियान में सहभागी बनाएं – कलेक्टर

अनिल सिंह  मऊगंज   संवाददाता 

रीवा  कलेक्ट्रेट के बाणसागर सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि जिले भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े से जुड़ी गतिविधि आयोजित करें। इसमें शामिल विभागों के अधिकारी तिथिवार कार्यक्रम तैयार कर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करें। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और आमजनता को भी सहभागी बनाएं। प्रतिदिन आयोजित कार्यक्रम का विवरण फोटो के साथ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। अभियान से जुड़े सभी अधिकारी स्वच्छता ही सेवा से जुड़े कार्यक्रमों के अच्छे फोटोग्राफ सहित विवरण प्रतिदिन जनसम्पर्क अधिकारी को उपलब्ध कराकर समुचित प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

 

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी तथा क्षेत्रीय संचालक उच्च शिक्षा शिक्षण संस्थाओं में निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से स्वच्छता, नशामुक्ति तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश दें। रीवा में 21 सितम्बर को आयोजित होने वाली नमो मैराथन में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन ऑनलाइन कराएं। आयुक्त नगर निगम तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, वृक्षारोपण, लोकल फॉर वोकल तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं की नि:शुल्क जाँच शिविर के साथ-साथ पोषण प्रदर्शनी का आयोजन करें। आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से शिविर में प्रत्येक गर्भवती महिला की जाँच सुनिश्चित करें। जिला संयोजक आदिमजाति कल्याण स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में सभी छात्रावासों में साफ-सफाई, स्वच्छता जागरूकता के लिए चित्रकला तथा रंगोली प्रतियोगिता एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान का आयोजन कराएं। अभियान से जुड़े अन्य अधिकारी भी प्रतिदिन कार्यक्रमों का अनिवार्य रूप से आयोजन करें। बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवणे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ आरपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रामराज मिश्रा एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button