
भावांतर योजना के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गयी ट्रैक्टर रैली
रीवा विशाल समाचार. भावांतर योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर विभिन्न आयोजनों के द्वारा लोगों को योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि ग्राम बरहदी में ट्रैक्टर रैली का आयोजन कर किसानों को भावांतर योजना के बारे में जागरूक करते हुए किसानों को योजना से अवगत कराया गया। कृषि समिति रायपुर कर्चुलियान की अध्यक्ष श्रीमती रेखा सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर ट्रैक्टर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर गांव के कृषक, समाजसेवी रामनारायण सिंह एवं कृषि विभाग के राम जी पाण्डेय, निकिता तिवारी, कृष्णा सिंह, अंकित तिवारी तथा रवीन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।


