रीवा

समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित पत्रों का निराकरण करें – कलेक्टर 

समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित पत्रों का निराकरण करें – कलेक्टर 

 

 

रीवा अनिल सिंह. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को समाधान ऑनलाइन के एजेण्डा बिन्दुओं में लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि समाधान ऑनलाइन में अक्टूबर माह के लिए एजेण्डा बिन्दु तय कर दिए गए हैं। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, रासायनिक खाद और बीज का वितरण, नलजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति, नवीन राशनकार्ड जारी करना एवं कर्मकार कल्याण मण्डल संबल योजना में मजदूरों के पंजीयन शामिल हैं। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मेडिकल कालेज में प्रसूति सहायता योजना से राशि न मिलने, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों को शिष्यवृत्ति और छात्रवृत्ति के वितरण तथा सरकार विभिन्न पोर्टलों के उपयोग में हो रही असुविधा से संबंधित आवेदन पत्र शामिल रहेंगे। एजेण्डा बिन्दु में नगरीय क्षेत्र में सड़कों, गलियों, नालियों और सीवरेज की साफ-सफाई, मच्छरों के रोकथाम तथा सफाईकर्मियों से जुड़ी शिकायतें शामिल रहेंगी। एजेण्डा बिन्दुओं से संबंधित अधिकारी एक सप्ताह में समुचित कार्यवाही करके लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का निराकरण करके प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। आवेदन पत्रों के निराकरण के बाद आवेदक को भी निराकरण की सूचना अनिवार्य रूप से दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button