नोडल अधिकारी तैनात
रीवा विशाल समाचार. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्वाचन संबंधी गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए उप संचालक जनसम्पर्क उमेश तिवारी को नोडल अधिकारी तैनात किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोडल अधिकारी को निर्वाचन संबंधी गतिवधियों का प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन संबंधी गतिविधियों के समाचार प्रतिदिन आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कराएं।


