
‘वारसा परंपरेचा, संस्कृती व अभिमानाचा’ — पुणे में तुरा जंगी सामना, दर्शकों ने सराहा कोकण की पारंपरिक शक्ति का प्रदर्शन
पुणे:विद्यानगर स्थित चलवादी एज्युकेशन सोसायटी की ओर से ‘वारसा परंपरेचा, संस्कृती व अभिमानाचा – कोकणातील सुप्रसिद्ध शक्ती तुरा जंगी सामना’ का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वप्नील शिर्के की ओर से येरवडा के अण्णाभाऊ साठे सांस्कृतिक हॉल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में भानुदास घराणे की शाहीर वृदाली दळवी (महाडिक) तथा विजय राजेंद्र के तुरेवाले श्री रत्नाकर महाकाळ के बीच हुए जंगी मुकाबले को दर्शकों ने खूब सराहा।
मुख्य अतिथि के रूप में पुणे इंटरनॅशनल स्कूल के अध्यक्ष डॉ. हुलगेश चलवादी, उपाध्यक्ष अधिवक्ता रेणुका चलवादी, पूर्व शिक्षा उपसंचालक रामचंद्र जाधव तथा पुणे-पिंपरी चिंचवड़ क्षेत्र के कोकणस्थ समाजबंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शिर्के व चलवादी परिवार की ओर से आए सभी अतिथियों और कलाकारों का सम्मान मुख्य अतिथियों के हाथों किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल भोसले, सुनील मोरे, शिल्पा साळुंखे, आकाश चलवादी, यशवंत शिर्के, रुपेश पारटे, सुनील शिर्के, विजय शिंदे और कृष्णा साळवी ने विशेष सहयोग दिया।


