
पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा थाना सिविल लाइन तथा मिशन शक्ति केन्द्र का किया गया आकस्मिक निरीक्षण ।
इटावा विशाल समाचार
इटावा में आज दिनांक 06.10.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर जी का जनपद इटावा आगमन हुआ। रिज़र्व पुलिस लाइन, इटावा स्थित अतिथि गृह पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात गार्द द्वारा सलामी दी गई।
इसके उपरांत डीआईजी महोदय ने पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तत्पश्चात उन्होंने थाना सिविल लाइन एवं वहां स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी महोदय ने—
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत चल रही गतिविधियों की समीक्षा की।
महिला बीट कार्यप्रणाली, एससी/एसटी एक्ट से संबंधित रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की।
जन शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विशेष रूप से महिला एवं बालिका संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/लाइन श्री सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।



