रीवा

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित

 

मऊगंज आलोक तिवारी: पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने दो अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की है। थाना हनुमना में एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य प्रकरणों में आरोपी अनुराग कुमार पटेल पिता रघुवर प्रसाद पटेल आयु 24 वर्ष निवासी ग्राम भलुहा की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है। इसी तरह थाना मऊगंज में दर्ज प्रकरण में फरार आरोपी विनोद अग्रवाल पिता स्व. बालकृष्ण अग्रवाल निवासी पटकापुर जिला कानपुर उत्तरप्रदेश घटना दिनांक से फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है। इन फरार आरोपियों को बंदी बनाने अथवा बंदी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को ईनाम की राशि दी जाएगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के तहत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button