पीएनजी ज्वेलर्स की ओर से दिवाली के अवसर पर विशेष फेस्टिव ऑफर्स
पुणे/मुंबई : भारत के विश्वसनीय ज्वेलरी ब्रांड, पीएनजी ज्वेलर्स की ओर से भव्य दिवाली अभियान पेश किया गया है. यह दिवाली अभियान 22 सितंबर से शुरू होकर २६ अक्टूबर 2025 तक चलेगा. यह अभियान ग्राहकों को बेहद आकर्षक कीमतों पर उत्तम आभूषण खरीदने का अनूठा अवसर प्रदान करके इस त्यौहारी सीजन को और भी यादगार बनाने का वादा करता है.
दिवाली अभियान के तहत, ग्राहक सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 50% तक की छूट और हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस पर 100% तक की छूट का लाभ उठा सकते है. साथ ही पुराने सोने के एक्सचेंज पर 0%* कटौती का लाभ मिलेगा. यह ऑफर पीएनजी ज्वेलर्स के सभी स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे, जिससे आभूषण प्रेमियों को इस त्यौहार को अतुलनीय कारीगरी वाले कालातीत डिज़ाइनों के साथ मनाने का आसान और सुविधाजनक अवसर मिलेगा.
अभियान पर बोलते हुए, पीएनजी ज्वेलर्स के अध्यक्ष और व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. सौरभ गाडगिल ने कहा,दिवाली रोशनी, समृद्धि और एकजुटता का त्योहार है. पीढ़ियों से पीएनजी ज्वेलर्स पर भरोसा रखने वाले ग्राहकों के साथ इस त्योहार को मनाना यह हमारे लिए हमेशा से ही एक विशेष अवसर रहा है. यह अभियान हमारे आभूषणों को अधिक सुलभ बनाकर तथा बेहतरीन मूल्य प्रदान करके त्योहारों की खुशियाँ फैलाने का प्रयास है. हम अपने ग्राहकों को परंपरा,सुंदरता और किफ़ायती कीमतों का परिपूर्ण मिश्रण का अनुभव कराने के लिए उत्सुक हैं।”
भारत में उत्तम आभूषण खरीदने के लिए दिवाली सबसे शुभ अवसरों में से एक है. इस अभियान के साथ, पीएनजी ज्वेलर्स विश्वास, शुद्धता और कारीगरी के माध्यम से ग्राहकों के साथ अपने बंधन को मजबूत करना जारी रखता है. इस त्योहारी सीजन में, ग्राहकों को सोने और हीरे के आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला देखने का अवसर मिलेगा, जो पारंपरिक कलात्मकता और समकालीन शैली दोनों को प्रतिबिंबित करने के लिए तैयार किए गए हैं.
यह अभियान आधुनिक ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के अनुरूप आभूषणों की पेशकश करके हर उत्सव के पल को विशेष बनाने के प्रति पीएनजी ज्वेलर्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.


