इटावा

इटावा में खनन विभाग में बड़ा फेरबदल, माफियाओं में मची खलबली

इटावा में खनन विभाग में बड़ा फेरबदल, माफियाओं में मची खलबली

 

इटावा, उत्तर प्रदेश विशाल समाचार 

जिले के खनन विभाग में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए इटावा के खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राय का तबादला चंदौली कर दिया है। उनकी जगह अब बदायूं के खनन अधिकारी बृज बिहारी प्रसाद को इटावा का नया खनन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

इस तबादले की खबर फैलते ही जिले के अवैध खनन माफियाओं में खलबली मच गई है। सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल इटावा में चल रहे अवैध खनन पर लगाम लगाने और सख्त निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

 

प्रशासनिक हलकों में इसे सरकार की खनन नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

 

#इटावा #खननविभाग #BreakingNews #UttarPradesh #VishalSamachar

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button