
सीआयआय द्वारा नेक्सजेन मोबिलिटी शो 2025 का पुणे में आयोजन
पुणे, : द कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआयआय),पश्चिम विभाग द्वारा मोशी के पुणे इंटरनॅशनल एक्झिबिशन सेंटर में 9 अक्तूबर से 11 अक्तूबर 2025 दौरान वाहन उद्योग के लिए नेक्सजेन मोबिलिटी शो 2025 इस प्रदर्शन व परिषद का आयोजन किया गया है. यह इस एक्स्पो का तिसरा वर्ष है.यह जानकारी पत्रकार परिषद में सीआयआय पश्चिम विभाग के फ्युचर मोबिलिटी टास्क फोर्स के अध्यक्ष व टाटा ऑटोकॉम्प सिस्टिम्स लि. के उपाध्यक्ष अरविंद गोयल, संशोधन विकास,अभिनवता व डिजिटलायझेशन विषय के लिए सीआयआय पश्चिम विभाग के टास्क फोर्स के अध्यक्ष व सीआयआय पश्चिम विभाग के फ्युचर मोबिलिटी टास्क फोर्स के सहअध्यक्ष और झेडएफ समुह के अध्यक्ष आकाश पास्सी और सीआयआय पुणे झोनल कौन्सिल के अध्यक्ष व आरएसबी ट्रान्समिशन्स इंडिया लि.के कार्यकारी संचालक रजनीकांत बेहरा इन्होंने दी.
इनोवेट.इंटीग्रेट.इम्पैक्ट: मोबिलिटी का भविष्य की संकल्पना के तहत, यह पहल ऑटोमोटिव उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक साथ लाएगी. इसमें व्यावसायिक वाहन, यात्री वाहन, नीति और नियामक दिशानिर्देश, ईव्ही व्यवसाय परिसंस्था विकास, शाश्वत चार्जिंग पायाभूत सुविधा, बॅटरी तंत्रज्ञान,ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट,ऑटोमोटिव सामग्री,ऑटोमोटिव लॉजिस्टिक्स, ईव्ही उत्पादन अभिनवता और निवेश, रैपिड मेट्रो, हाई-स्पीड ट्रेनें, शहरी वायु गतिशीलता और पायाभूत सुविधा विकास जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन शामिल होगा.
9 अक्टूबर, 2025 कोसीआयआय ऑटोमोटिव्ह रिसर्च ॲन्ड डेव्हलपमेंट कॉन्क्लेव्ह 2025 का आयोजन, सीआयआय सॉफ्टवेअर आधारित मोबिलिटी कॉन्क्लेव्ह 2025 का आयोजन 10 अक्टूबर, 2025 को और एआरएआई-एएमटीआईएफ नवीग्यान स्टार्टअप और इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को किया जा रहा है.


