
बैरगनिया बराही लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार
कुणाल किशोर सीतामढ़ी
सीतामढ़ी पुलिस ने बैरगनिया बराही गांव में हुए लूटकांड का पर्दाफाश कर तीन अपराधियों — रोहन कुमार, दीपक कुमार और छोटू उर्फ प्रभाकर — को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी पहले से ही न्यायिक अभिरक्षा में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



