तीर्थ दर्शन योजना के लिए समिति गठित
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में गठित समिति करेंगी तीर्थ दर्शन योजना की निगरानी
रीवा विशाल समाचार. शासन द्वारा तीर्थ दर्शन योजना की क्रियान्वयन की निगरानी के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित की गयी है। समिति का अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री को बनाया गया है। समिति में कलेक्टर सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगी। समिति में सदस्य के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट धर्मस्व शाखा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला सत्कार अधिकारी को शामिल किया गया है। यह समिति तीर्थ दर्शन योजना के हितग्राहियों के लिए शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की निगरानी करेंगी।


