
कोंढवा में भाजपा द्वारा आयुष्यमान भारत कार्ड का वितरण
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Pune Bureau
पुणे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोंढवा क्षेत्र में आयुष्यमान भारत योजना के कार्ड का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अली दारूवाला के मार्गदर्शन में किया गया।
ज्योति होटल चौक में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग पाँच हजार नागरिकों ने लाभ लिया। इस अवसर पर केवल आयुष्यमान भारत कार्ड ही नहीं, बल्कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ भी उपलब्ध कराए गए।
इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए अली दारूवाला ने कहा कि कोंढवा जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भाजपा अब अपने पैरों को मजबूत कर रही है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सामान्य जनता तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज को भी मिले और इसके साथ ही मुस्लिम जनाधार बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्पाल पारगे, प्रविण जगताप, अमर गव्हाणे, खलील फारूखी, नईम शेख मांडववाले, समीर शफी पठाण सहित कई कार्यकर्ताओं ने अहम योगदान दिया।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

