रीवा

भावांतर योजना सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए लाभप्रद है – कलेक्टर

भावांतर योजना सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए लाभप्रद है – कलेक्टर

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Rewa Bureau

रीवा. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा है कि भावांतर योजना किसानों के लिए अत्यंत लाभप्रद है। इस योजना में एफएक्यू मानक अनुसार किसान की जितनी उपज है सरकार उसको भावांतर योजनान्तर्गत लाभ प्रदान करेगी। कलेक्टर ने कहा कि किसान अपने सोयाबीन के रकबे और उत्पादकता के आधार पर मंडी में सोयाबीन का भावांतर योजना में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। राज्य शासन द्वारा किसान के रकबे और उत्पादकता के आधार पर उपज को मंडी में योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे अधिक मात्रा पर भी राज्य शासन द्वारा भावांतर की राशि कृषकों को उनके खाते में प्रदान की जाएगी।

कलेक्ट्रेट ने कहा है कि सोयाबीन का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा राज्य के मण्डी के मॉडल भाव विक्रय के मूल्य की अंतर की राशि कृषकों को मिलेगी। किसान द्वारा ई पोर्टल पर पंजीयन 17 अक्टूबर तक किया जा सकता है। किसान अपनी उपज मण्डी में बेचेंगे और एमएसपी एवं मण्डी के मॉडल भाव/विक्रय मूल्य के बीच के अंतर की राशि किसान को डीबीटी के माध्यम से भुगतान की जाएगी। किसान इस योजना का लाभ 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक मण्डी में अपनी फसल विक्रय करके ले सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि खुली नीलामी कैमरे की निगरानी में होगी तथा जिला प्रशासन का प्रतिनिधि उपस्थित रहेगा। विक्रय मूल्य, एमएसपी और मण्डी मॉडल भाव दोनों से कम होने पर मॉडल भाव एवं एमएसपी की अंतर की राशि किसान को प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने उप संचालक कृषि तथा मण्डी सचिव को भावांतर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

पुणे सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक —हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button