स्वास्थ्यपूणे

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पोषण संवाद संपन्न

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर पोषण संवाद संपन्न

 

पुणे : न्युट्रिशन सोसायटी ऑफ इंडिया (एन.एस.आय.), सिंबायोसिस स्कूल ऑफ कलिनरी आर्ट्स अ‍ॅण्ड न्यूट्रिशनल सायन्सेस (एस.एस.सी.ए.एन.एस.), सिंबायोसिस इंटरनॅशनल युनिव्हर्सिटी और टेक्सास स्कूल ऑफ मेंटल हेल्थ टी.एस.एम.एच. इनके सहकार्य से हालही में ‘पोषण संवाद’ — स्वस्थ पारिवारिक जीवन के लिए परिवार में पुरुषों का सहभाग ” यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.

 

राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर, न्युट्रिशन सोसायटी ऑफ इंडिया (एन.एस.आय.), पुणे विभाग द्वारा शुरू किए पोषण संवाद इस संवाद श्रृंखला का उद्देश्य जनसामान्य में पोषण के बारे में जागरूकता पैदा करने और परिवार के स्वस्थ यात्रा में सभी की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना यह है. श्रृंखला के पहले दो सत्रों में, डॉ. अर्चना ऐनापुरे ने “बौद्धिक स्वास्थ्य और पोषण आहार” विषय पर मार्गदर्शन किया, जबकि डॉ. सुचित्रा रॉय ने “क्या हमारा आहार इस बात पर निर्भर करता है कि हम महिला हैं या पुरुष?” इस विषय पर विचार-मंथन किया. इस श्रृंखला के तीसरे सत्र का विषय था – “परिवार के स्वस्थ विकास के लिए घर में पुरुषों की भागीदारी और पोषण संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जागरूकता पैदा करना.

 

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. राधिका हेडाऊ (समन्वयक, एन.एस.आय. पुणे विभाग; असिस्टंट प्रोफेसर, सिंबायोसिस स्कूल ऑफ कलिनरी आर्ट्स अ‍ॅण्ड न्यूट्रिशनल सायन्सेस) इन्होने किया. आयोजन डॉ. हर्षदा ठाकूर (सचिव, एन.एस.आय. पुणे विभाग) और सौ.अनुजा मोहिले (ट्रेजरर, एन.एस.आय. पुणे विभाग व न्यूट्रिशन प्रोग्रॅम कन्सल्टंट, टेक्सास स्कूल ऑफ मेंटल हेल्थ) इनके सहयोग से किया गया.

 

एन.एस.आय. पुणे विभाग के पोषण संवाद श्रृंखला का उद्देश्य पोषण के बारे में व्यावहारिक जागरूकता पैदा करने के लिए विशेषज्ञों, छात्रों और समाज को एक साथ लाना है. इस श्रृंखला का मुख्य संदेश यह है कि घर से शुरू होने वाले छोटे-छोटे बदलाव समाज में बड़े सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button