पूणे

महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल द्वारा आयोजित ‘स्वदेशी महोत्सव’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल द्वारा आयोजित ‘स्वदेशी महोत्सव’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

खादी के स्वदेशी महोत्सव को नागरिकों का उत्साही प्रतिसाद — ग्रामीण उत्पादनों को प्रोत्साहन

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Pune Bureau

पुणे: ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगरों, उद्यमियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग मंडल निरंतर प्रयासरत है, ऐसा प्रतिपादन मंडल के सभापति रवींद्र साठे ने किया।

 

वे पुणे के नाना पेठ स्थित गोअन इंस्टीट्यूट में मंडल की ओर से आयोजित ‘स्वदेशी महोत्सव’ प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर मंडल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी गीतांजली बाविस्कर, सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र ठाकरे, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्यानंद पाटील, लेखा परीक्षण अधिकारी शैलेंद्र कोलथरकर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुधीर केंजळे, लेखापाल अमर राऊत तथा विभिन्न ग्रामोद्योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

सभापति साठे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के आह्वान को ध्यान में रखते हुए यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी गीतांजली बाविस्कर ने मंडल के उद्देश्यों और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुंबई और पुणे मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

‘स्वदेशी महोत्सव’ 14 अक्टूबर तक — पुणेकरों से स्वदेशी वस्तुएँ खरीदने का आग्रह

 

इस प्रदर्शनी में खादी के कुर्ते, साड़ियाँ, पारंपरिक परिधान, मधु, मसाले, पापड़, अचार, कोल्हापुरी चप्पलें, चमड़े के उत्पाद, दिवाली फराल, कंदील, जैविक साबुन, तेल, वनौषधियाँ और ऊन से बने घोंघड़े जैसी अनेक स्वदेशी वस्तुएँ बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुणे के नागरिकों से इस प्रदर्शनी को उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिल रहा है और ग्रामीण उत्पादकों को सीधी बाजारपेठ प्राप्त हो रही है।

 

यह ‘स्वदेशी महोत्सव’ 14 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 11 से रात 8 बजे तक सर्वसामान्य के लिए खुला रहेगा। मंडल की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रदर्शनी में भाग लेकर स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करें।

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button