
ध्रुव ग्लोबल स्कूल ने सीबीएसई राष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता रजत पदक
१०० मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता अंडर-१४ वर्ग में पदक जीता
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Pune Bureau
पुणे: उंद्री स्थित ध्रुव ग्लोबल के निशानेबाजी खिलाडियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हए रजत पदक पर कब्जा जमाया. यह प्रतियोगिता हाल ही में यूपी के नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, पुणे पहुंचने पर ध्रुव ग्लोबल स्कूल के विश्वस्त यशवर्धन मालपानी, निदेशक अनिष्का मालपानी और प्रधानाचार्य शारदा राव ने सभी खिलाडियों और प्रशिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी.
इस प्रतियोगिता में निशानेबाजी खिलाडी गंधर्वी शिंदे, ईवा मोदी, मैत्रे दाते, अद्वैत शिंदे, अनन्या कांबले, अहान कुमार, विक्रमादित्य सिंह परमार और दिशांक टिटोरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया. अंडर-१४ लडकोंकी टीम ने १० मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता. अंडर-१४ लडकियों की टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए इसी स्पर्धा में छठा स्थान हासिल किया. अंडर-१७ लडकियों की टीम ने भी १० मीटर एयर राइफल स्पर्धा में १३वां. स्थान हासिल किया.
विद्यालय ने अपने विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त किया. टीम की सफलता में अहम भूमिका निभानेवाले कोच उज्ज्वला बोराडे की विशेष प्रशंसा की गई. इन परिणामों ने ध्रुव ग्लोबल स्कूल के युवा निशानेबाजोंं की बढती प्रतिभा और दृढ संकल्प को उजागर किया. उन्होंने अपने साथियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी स्थापित किया.
प्रधानाचार्य शारदा राव ने कहा कि संस्थान ने खिलाडियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं प्रदान की हैं. इन आधुनिक सुविधाओं और डॉ. संजय मालपानी के अशीर्वाद से खिलाडी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और नई उंचाइयों को छू रहे है.
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर


