
नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर में महिला सक्षमीकरण पर कार्यक्रम
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk |Pune Bureau
पुणे : नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर द्वारा महिला सक्षमीकरण पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.वुमन ॲज चेंजमेकर्स – लीडरशिप,लिगसी ॲन्ड लिबरायझेशन यह इस कार्यक्रम की संकल्पना थी.
पोलिस उपायुक्त नम्रता पाटील,रूरल रिलेशन्स के संस्थापक प्रदीप लोखंडे,ममता बाल सदन की संचालिका नम्रता सकपाळ,पुला (पुणे लेडिज) समूह की संस्थापिका सोनिया काँजेटी,रोटरी क्लब ऑफ पुणे रिव्हरसाईड की अध्यक्ष प्रेरणा प्रियदर्शिनी संग्राम गायकवाड, नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक डॉ.दिलीप माने,संचालक डॉ.दिविज माने,समूह कार्यकारी अधिकारी डॉ.संजय पठारे आदी मान्यवर उपस्थित थे. आर जे बंड्या यह विशेष अतिथी के तौर पर उपस्थित थे.
नम्रता पाटील ने कहा की, महिलाओं को अपने निर्णय स्वयं लेने चाहिए और यही उनका सशक्तिकरण होगा.सशक्तीकरण की भावना दूसरों को, खासकर ज़रूरतमंदों को सशक्त बनाने से आती है. पुलिस बल में शामिल होने के बाद मैं ऐसा कर पायी।
नम्रता सकपाळ ने कहा की, महिलाओं को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने में सक्षम होना चाहिए और तभी वे अपनी क्षमता का एहसास कर सकती हैं.
सोनिया काँजेटी ने कहा की,सशक्तिकरण का अर्थ है सभी के लिए समान अवसर, लेकिन वित्तीय और भावनात्मक स्वतंत्रता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. ऐसा करते समय परिवार के पुरुष सदस्यों का सहयोग मिलने से यात्रा अधिक आनंददायक हो जाती है.
प्रेरणा प्रियदर्शिनी संग्राम गायकवाड ने कहा की,सशक्तिकरण का मतलब है एक-दूसरे का साथ देना. जैसे-जैसे भारत विकसित हो रहा है, महिलाओं को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए समर्पण की ज़रूरत है.
प्रदीप लोखंडे ने कहा की , महिलाएं परिवर्तनकारी होती हैं.पिछले कुछ वर्षों में भारत की ग्राम पंचायतों में हुए बदलावों का प्रमाण देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में कई सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं
नोबल हॉस्पिटल्स ॲन्ड रिसर्च सेंटर के संचालक डॉ.दिविज माने ने कहा की, इस विचारप्रवर्तक कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक समावेशी भविष्य के निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालना तथा अधिक से अधिक महिलाओं को समर्थन प्रदान करना था.
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra
Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर


