पूणे

पुणे में सीआयआय द्वारा नेक्सजेन मोबिलिटी शो 2025 का उद्घाटन

पुणे में सीआयआय द्वारा नेक्सजेन मोबिलिटी शो 2025 का उद्घाटन

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Pune Bureau

पुणे : द कॉन्फिडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआयआय),पश्चिम विभाग द्वारा मोशी के पुणे इंटरनॅशनल एक्झिबिशन सेंटर में 9 अक्तूबर से 11 अक्तूबर 2025 दौरान वाहन उद्योग के लिए नेक्सजेन मोबिलिटी शो 2025 इस प्रदर्शन व परिषद का आयोजन किया गया यह इस एक्स्पो का तिसरा वर्ष है, इनोव्हेट.इंटिग्रेट.इम्पॅक्ट : द फ्युचर ऑफ मोबिलिटी संकल्पना के तहत, यह पहल ऑटोमोटिव उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला को एक साथ लाएगी.

 

इस एक्स्पो के उद्घाटन समारोह के दौरान सीआयआय पश्चिम विभाग के फ्युचर मोबिलिटी टास्क फोर्स के अध्यक्ष व टाटा ऑटोकॉम्प के उपाध्यक्ष अरविंद गोयल, सीआयआय पश्चिम विभाग के टास्क फोर्स के अध्यक्ष व सीआयआय पश्चिम विभाग के फ्युचर मोबिलिटी टास्क फोर्स के सहअध्यक्ष और झेडएफ समुह के अध्यक्ष आकाश पास्सी,सीआयआय पुणे झोनल कौन्सिल के अध्यक्ष और आरएसबी ट्रान्समिशन्स इंडिया लि. के कार्यकारी संचालक रजनीकांत बेहरा, संशोधन विकास,अभिनवता व डिजिटलायझेशन विषय के लिए सीआयआय पश्चिम विभाग के टास्क फोर्स के सहअध्यक्ष,वरिष्ठ सल्लागार और आनंद ऑटोमोटिव्ह प्रा.लि. के अभिनवता व तंत्रज्ञान विभाग प्रमुख एमएस शंकर, हिरो मोटर्स कंपनी के अध्यक्ष व व्यवस्थापकीय संचालक पंकज मुंजाल,ऑटोमोटिव्ह रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआय) के संचालक डॉ.रेजी मथाई,व्हॅरॉकचे पूर्णकालिक संचालक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अर्जुन जैन और याझाकी इंडिया प्रा.लि.के व्यवस्थापकीय संचालक प्रशांथ नायक उपस्थित थे.

 

उदघाटन समारोह के बाद सीआयआय ऑटोमोटिव्ह रिसर्च ॲन्ड डेव्हलपमेंट कॉन्क्लेव्ह 2025 यह चर्चासत्र आयोजित किया गया. विशेषज्ञों ने भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुरूप विस्तारक्षम , किफायती, भविष्य-सुरक्षित गतिशीलता समाधान बनाने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच सहयोग, स्थानीयकरण और अनुसंधान एवं विकास में अधिक निवेश की आवश्यकता पर बल दिया.

 

इस एक्स्पो में व्यावसायिक वाहन, यात्री वाहन, नीति और नियामक दिशानिर्देश, ईव्ही व्यवसाय परिसंस्था विकास, शाश्वत चार्जिंग पायाभूत सुविधा, बॅटरी तंत्रज्ञान,ऑटोमोटिव आफ्टरमार्केट,ऑटोमोटिव सामग्री,ऑटोमोटिव लॉजिस्टिक्स, ईव्ही उत्पादन अभिनवता और निवेश, रैपिड मेट्रो, हाई-स्पीड ट्रेनें, शहरी वायु गतिशीलता और पायाभूत सुविधा विकास जैसे विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन शामिल होगा.

 

एआरएआई-एएमटीआईएफ नवीग्यान स्टार्टअप और इनोवेशन कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन 11 अक्टूबर को किया जा रहा है.

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button