पूणे

महाविहार मुक्ती आंदोलन के लिए पुणे से 2 हजार धम्मबंधु जाएंगे

महाविहार मुक्ती आंदोलन के लिए पुणे से 2 हजार धम्मबंधु जाएंगे

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Pune Bureau

पुणे: बोधगया में ब्राह्मणों के ताबे में रह रहे महाबोधी विहार को मुक्त कर बौद्धों के नियंत्रण में देने की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। इसी कड़ी में आगामी 14 अक्टूबर को मुंबई में महाबोधी विहार मुक्ती आंदोलन क्रियासमिति के नेतृत्व में राज्यस्तरीय आंदोलन का आयोजन किया जाएगा।

 

इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पुणे शहर से कुल दो हजार धम्मबंधु भाग लेने जा रहे हैं, ऐसी जानकारी आंबेडकर चळवळी के नेता परशुराम वाडेकर ने दी।

 

हाल ही में इस संबंध में भंते नागघोष की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुणे शहर के आंबेडकरी चळवळी के पार्टी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

बिहार राज्य के बोधगया स्थित महाबोधी विहार पिछले कई वर्षों से ब्राह्मण प्रबंधन के अधीन है। ब्राह्मणों के ताबे में रहे इस महाबोधी विहार को मुक्त कर बौद्धों के नियंत्रण में देने की मांग को लेकर फरवरी 2025 से बौद्ध भिक्षु बोधगया में आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन को भारत ही नहीं, बल्कि विश्वभर से समर्थन प्राप्त हो रहा है। आंदोलन की प्रमुख मांग बीटी कानून अर्थात बोधगया मंदिर कानून 1949 को रद्द करना है।

 

14 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले इस आंदोलन में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले सहित राज्यभर की आंबेडकरी चळवळी के सभी नेता और बौद्ध अनुयायी शामिल होंगे, ऐसा वाडेकर ने बताया।

 

इस आंदोलन के समुचित आयोजन और समन्वय के लिए शहर के विभिन्न बुद्ध विहारों में बैठकें चल रही हैं। वहीं, 12 अक्टूबर को पुणे में आंबेडकरी कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त समीक्षा बैठक डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन में आयोजित की जाएगी।

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button