
बहुजन नायक’ कांशीराम साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
बसपा के कार्यक्रम में बहुजन ऐक्य का संकल्प
सोलापुर:बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहेब के परिनिर्वाण दिन के अवसर पर सोलापूर में पार्टी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पार्टी के महाराष्ट्र केंद्रीय प्रभारी व पूर्व सांसद मा. राजाराम जी, प्रदेशाध्यक्ष एड. सुनील डोंगरे, प्रदेश महासचिव एवं पश्चिम महाराष्ट्र ज़ोन मुख्य प्रभारी डॉ. हुलगेश चलवादी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित जनों ने कांशीराम साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन सोलापूर जिल्हाध्यक्ष बबलू गायकवाड और शहर अध्यक्ष देवा उघाडे ने किया।
कार्यक्रम में राज्य प्रभारी रामचंद्र जाधव, सतीश शिंदे, मुकुंद सोनवणे, प्रदेश सचिव अप्पा लोकरे, संजीव सदाफुले, स्टेट कमिटी मेंबर और अन्य जिल्हाध्यक्ष भी उपस्थित थे।
मा. राजाराम जी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहेब ने बहुजन समाज को शासन करने में सक्षम, संगठित शक्ति के रूप में स्थापित किया। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के ‘राजकीय सत्ते का स्वराज्य’ का सपना साकार किया। उनके कार्यों से बहुजन आंदोलन पूरे देश में फैल गया।

उन्होंने आगे कहा कि बहन सुश्री मायावती जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को चार बार संभालते हुए बहुजन समाज को सत्ता के मुख्य धारा में लाया। समाज के वंचित वर्गों के विकास को ही उनके राजनीतिक लक्ष्य के रूप में रखा गया। यही लक्ष्य लेकर आज देश के प्रत्येक राज्य में बसपा सक्रिय है।
एड. सुनील डोंगरे ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि मा. बहन मायावती जी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के नेतृत्व में बसपा आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं की चुनावों में सफलता प्राप्त करे। समाज के सशक्तिकरण के लिए हर कार्यकर्ता को पूरी एकजुटता और निष्ठा के साथ काम करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में बहुजन आंदोलन की भविष्य की दिशा और संगठनात्मक मजबूती पर भी मार्गदर्शन दिया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन “बहुजन एकता जिंदाबाद” के जयघोष के साथ हुआ। कांशीराम साहेब के विचारों से प्रेरित यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भरने वाला रहा।



