वडगांवशेरी विधानसभा क्षेत्र के पात्र मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील
Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Pune Bureau
पुणे: पुणे विभाग पदवीधर एवं शिक्षक मतदार संघ के अंतर्गत पदवीधर तथा शिक्षक मतदाताओं की नोंदणी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस संदर्भ में वडगांवशेरी विधानसभा क्षेत्र के सभी पात्र मतदाताओं से 6 नवंबर 2025 से पहले अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील सहायक मतदाता नोंदणी अधिकारी (पदवीधर एवं शिक्षक मतदार संघ) तथा 208-वडगांवशेरी विधानसभा मतदार संघ के मतदार नोंदणी अधिकारी एवं उपजिल्हाधिकारी (महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडळ) नितीन गवळी ने की है।
शिक्षक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म क्रमांक 19, और पदवीधर मतदाता सूची के लिए फॉर्म क्रमांक 18 उपलब्ध कराए गए हैं।
1 नवंबर 2025 के पहले के छह वर्षों में से कम से कम तीन वर्ष किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में माध्यमिक विद्यालय स्तर या उससे अधिक के अध्यापन कार्य में संलग्न रहे शिक्षक, शिक्षक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे।
इसी प्रकार, जो व्यक्ति भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 1 नवंबर 2025 से कम से कम तीन वर्ष पूर्व स्नातक (पदवीधर) हुआ है या स्नातक के समकक्ष योग्यता रखता है, वह पदवीधर मतदाता के रूप में नामांकन के पात्र रहेगा।
मतदान केंद्रों के लिए तहसीलदार सुधाकर मागाडे और सतीश थेटे को पदनिर्देशित अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में जानकारी उपजिल्हाधिकारी नितीन गवळी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra–Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय
Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर



