मुंबई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते ‘प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना’ का शनिवार को शुभारंभ – कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते ‘प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना’ का शनिवार को शुभारंभ – कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे

Reported by Vishal Sharmachar Web Desk | Mumbai Bureau

राज्य के अधिक से अधिक किसानों से कार्यक्रम में सहभाग का आवाहन

 

मुंबई,केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना’ की घोषणा संसद के बजट सत्र में की गई थी। इस योजना का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम सभागार, पुसा, नई दिल्ली में किया जाएगा।

 

महाराष्ट्र राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की अध्यक्षता में पुणे जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक सभागृह, पुणे में किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में नवोन्मेषी और प्रगतिशील कार्य करने वाले 300 से अधिक किसान सहभागी होंगे, ऐसी जानकारी कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने दी है।

 

केंद्रीय सरकार ने इस योजना के अंतर्गत कम उत्पादकता, सीमित सिंचन क्षमता और कृषि ऋण उपलब्धता में कठिनाई वाले 100 जिलों का चयन किया है। इनमें महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, धुले, छत्रपती संभाजीनगर, बीड, नांदेड़, यवतमाळ, चंद्रपूर और गडचिरोली — इन 9 जिलों का समावेश है।

 

इस योजना का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित 36 से अधिक कृषि योजनाओं का अभिसरण (Convergence) करते हुए फसलों की उत्पादकता बढ़ाना, उत्पादन की स्थिरता सुनिश्चित करना और कृषि–उपरांत तकनीक एवं ऋण प्रणाली को सशक्त बनाना है। यह योजना देश के 100 आकांक्षी जिलों में लागू की जाएगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ते नयी दिल्ली में इस योजना का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री धन–धान्य कृषि योजना, प्राकृतिक खेती और दलहन अभियान से संबंधित रहेगा।

 

राज्य के सभी जिलों के मुख्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों, तालुका मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों, प्राथमिक सहकारी कृषि ऋण संस्थाओं (PACS) और कृषि उपज बाजार समितियों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, कृषि विश्वविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, कृषि पुरस्कार प्राप्त किसान, फसल प्रतियोगिता विजेता किसान, प्राकृतिक खेती करने वाले किसान, किसान समूह एवं किसान उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

 

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण https://pmindiawebcast.nic.in इस लिंक के माध्यम से किया जाएगा।

 

राज्य के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सहभाग दर्ज कराएँ।

 

Vishal Samachar Digital Network – मुख्यालय Pune, Maharashtra

Pune सहित 8 राज्यों में Ground Reporting सक्रिय

Ground से Global तक — हर खबर, हर क्लिक पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button