रीवा

रेडक्रास सोसायटी द्वारा एयरपोर्ट रीवा में प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया

रेडक्रास सोसायटी द्वारा एयरपोर्ट रीवा में प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया

 

रीवा विशाल समाचार 

रीवा . रेडक्रास सोसायटी रीवा द्वारा एयरपोर्ट रीवा में प्राथमिक उपचार के साथ ही फायर ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ प्रभाकर चतुर्वेदी तथा डायरेक्टर एयरपोर्ट की उपस्थिति में डॉ आनंद महिन्द्रा द्वारा मानव शरीर रचना, फ्रैक्चर, वर्न, घाव में फस्टएड के संबंध में जानकारी दी गई। जबकि डॉ जगजीवन पाण्डेय ने रक्तस्राव को रोकने की विधि बताई। डॉ सुशील त्रिपाठी द्वारा कृत्रिम श्वास एवं हृदय पुनर्संचालन व डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के विषय में बताया गया। इसी क्रम में एके खान ने आपदा प्रबंधन व सुरेन्द्र सिंह ने रेडक्रास के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रोफेसर बृजेश पाण्डेय, ऐश्वर्य कुमार मीणा सहित एयरपोर्ट के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button