रीवा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम संपन्न

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि अंतरण कार्यक्रम संपन्न

रीवा विशाल समाचार 

रीवा  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्योपुर से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत माह अक्टूबर की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गयी। प्रदेशभर में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं ग्राम पंचायतों में हितग्राही महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना।

कार्यक्रम के दौरान जिले की कुल 4,04,294 हितग्राही बहनों के खातों में 50.53 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं योजना के माध्यम से प्राप्त हो रहे सहयोग को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के सहयोग से व्यापक प्रबंध किए गए। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के पदाधिकारियों तथा ग्रामीण महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button