रीवा

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान पशुपालको को दी गई समझाइश

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान पशुपालको को दी गई समझाइश

आलोक तिवारी रीवा 

रीवा . पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संचालित किया गया। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान में जिन पशु पालकों के यहां 10 से अधिक जानवर (गाय भैंस) थी उनके घर भेंट की गई। अभियान में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अमले के द्वारा भी मॉनिटरिंग की गई एवं पशु पलकों से भेंट की गई। संभाग में पशु चिकित्सक 591 मैत्री तथा जिलों के सभी पशु चिकित्सक एवं शहडोल संभाग में पशु चिकित्सक एवं 391 मैत्री को दूध समृद्धि संपर्क अभियान हेतु नियत किया गया था। रीवा संभाग के लिए 10 से अधिक पशुपालकों की संख्या का लक्ष्य 34271 था जिसमें से 36126 पशुपालकों से भेंट की गई। 10383 परिवार से भेंट कर डेटा वेरीफिकेशन कर एंट्री की गई। पशुपालन विभाग में चल रही 1962 एंबुलेंस का भी प्रचार प्रसार एवं पशु पालकों को जागरूक का कार्य भी इस दौरान किया गया। कमिश्नर श्री बीएस जामोद के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के माध्यम से तैनात किए गए अधिकारी, कर्मचारी एवं मैत्री द्वारा पशुपालकों को पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य, नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन कैसे बढ़े इस उद्देश्य को घर-घर जाकर पशुपालकों से संपर्क कर समझाइस दी गई एवं जागरूक किया गया। अभियान में भोपाल स्तर से मॉनिटरिंग हेतु नियुक्त अधिकारी भी जिलों में लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। संयुक्त संचालक पशुपालन डॉ डी एस बघेल द्वारा संभाग के सभी जिलों में भ्रमण कर पशुपालको से मिलकर अभियान के उद्देश्य की पूर्ति एवं सफल बनाने हेतु मॉनिटरिंग की गई साथ ही जिले के उप संचालक के द्वारा सघन मॉनिटरिंग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button