पूणे

उपमुख्यमंत्री अजित पवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक सौंपा गया

उपमुख्यमंत्री अजित पवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक सौंपा गया

पूरग्रस्तों की सहायता के लिए राजर्षि शाहू सहकारी बैंक का पहल

पुणे, मोहन सिंह तोमर : उपमुख्यमंत्री एवं जिले के संरक्षकों में से एक अजित पवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक राजर्षि शाहू सहकारी बैंक की ओर से सौंपा गया। उपमुख्यमंत्री ने पूरग्रस्तों की सहायता के लिए पहल करने पर बैंक के संचालक मंडल का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर राजर्षि शाहू सहकारी बैंक के अध्यक्ष शांताराम धनकवडे, उपाध्यक्ष कमल व्यवहारे, संचालक मंडल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बाळासाहेब डोईफोडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य के कई जिलों में अत्यधिक वर्षा के कारण व्यापक क्षति हुई है। राज्य सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को सामान्य करने के प्रयास कर रही है। पूरग्रस्तों की सहायता के लिए विभिन्न क्षेत्र की संस्थाएँ और व्यक्ति आगे आकर मदद कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार ने सभी से अधिक से अधिक मदद करने का आग्रह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button