
मऊगंज जिले में खाद्य सामग्री के लिये गये नमूने
मिठाई की दूकानों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
मऊगंज आलोक कुमार तिवारी. दीपावली त्यौहार की दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर संजय जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान अंतर्गत शिव भोले समोसा एवं मिष्ठान भंडार देवतालाब से गुणवत्ता की जांच हेतु लड्डू, बर्फी एवं खोवा के नमूने लिए गए। विक्रेता को खाद्य पदार्थ ढक कर रखने की समझाइए दी गई।ं श्री राम गोपाल मिष्ठान भंडार से खोवा बर्फी, छैना रसगुल्ला एवं जलेबी का नमूना मिलावट के शंका के आधार पर लिया गया साथ ही विक्रेता को प्रतिष्ठान में साफ सफाई न होने के कारण परिसर को साफ रखने की सख्त हिदायत दी गई। इसी क्रम में रतनगंवा स्थित प्रमोद मिष्ठान भंडार के निरीक्षण के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान स्वच्छ नहीं पाया गया। विक्रेता को परिसर साफ रखने की सख्त हिदायत दी गई विक्रेता को खाद्य पदार्थों को ढककर रखना एवं स्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों का निर्माण करने की समझाइए दी गई। गुणवत्ता में शंका के आधार पर मगज के लड्डू एवं बर्फी का नमूना जांच के लिये लिया गया। हीरा किराना स्टोर से गुणवत्ता में संख्या के आधार पर मूंगफली गुड सोन पापड़ी एवं नमकीन का नमूना लिया गया। विक्रेता को खाद एवं खाद्य पदार्थों को अलग-अलग भंडारित करने की समझाइए दी गई साथ ही एक्सपायर सामान को नष्ट कराया गया उक्त जांच उपरांत अमानत पाए गए नमूनों पर संबंधित खाद्य विक्रेताओं के विरुद्ध विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।

