मऊगंज जिले में लोक कल्याण शिविर मझिगवां में 15 अक्टूबर को
विशाल समाचार संवाददाता
मऊगंज . मऊगंज जिले के देवतालाब विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां में 15 अक्टूबर को लोक कल्याण शिविर आयोजित किया गया है। शिविर में विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने शिविर में विभागीय अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करने तथा योजनाओं के विषय में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु स्टाल लगाने के निर्देश दिये हैं
।

