हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटनाओं के दावों के संबंध में जिला स्तरीय समिति गठित
विशाल समाचार संवाददाता
मऊगंज . हिट एण्ड रन मोटरयान दुर्घटनाओं के दावों के निराकरण के लिये कलेक्टर मऊगंज संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं तहसीलदार, सीएमएचओ, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। समिति के सदस्य सचिव मंडल प्रबंधक न्यू इंडिया इन्श्योरेंस रीवा को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने योजना के प्रचार-प्रसार के लिये कलेक्टर कार्यालय, जिला अस्पताल, पुलिस थानों, पेट्रोल पंप तथा टोलनाकों के साथ ही राजमार्ग के मुख्य चौराहों पर होर्डिंग, फ्लैक्स तथा पोस्टर लगाने के निर्देश दिये है।

