मऊगंज जिले में खाद की उपलब्धता
विशाल समाचार संवाददाता
मऊगंज 13 अक्टूबर 2025. मऊगंज जिले में 3457.43 मीट्रिक टन खाद की उपलब्धता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्फेड में 835.30, समितियों में 779.13 तथा निजी खाद विक्रेताओं के यहाँ 1843 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। जिले में 972.66 मीट्रिक टन यूरिया, 454.15 मीट्रिक टन डीएपी, 697.10 मीट्रिक टन एनपीके, 22.15 मीट्रिक टन एमओपी, 1311.34 मीट्रिक टन एसएसपी तथा 0.03 मीट्रिक टन एफओएम खाद उपलब्ध है
।

