
मिशन शक्ति फेज 5.0 के अन्तर्गत वामा सारथी के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली का आयोजन।
विशाल समाचार संवाददाता
इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में अहोई अष्टमी के अवसर पर एक भव्य “दीपोत्सव कार्यक्रम”का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं देवी वंदना के साथ किया गया। *पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों एवं रिक्रूट आरक्षियों द्वारा* परिसर को दीपों से सजाकर आगामी दीपावली पर्व का स्वागत उल्लास एवं श्रद्धा से किया गया।
दीपों की झिलमिलाहट और संगीत की मधुर स्वर लहरियों से पुलिस लाइन का वातावरण भक्ति एवं उत्सव के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि –
“पुलिस परिवार ही हमारी असली शक्ति है। दीपोत्सव जैसे आयोजन न केवल उल्लास का प्रतीक हैं, बल्कि यह एकजुटता, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी हैं।”
साथ ही उपस्थित *रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे सभी को मिष्ठान वितरण एवं सूक्ष्म जलपान कराया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध/लाइन श्री सुबोध गौतम, समस्त क्षेत्राधिकारी गण सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी, रिक्रूट महिला आरक्षी तथा पुलिस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



