सलाहकार समिति की बैठक 17 अक्टूबर को
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
रीवा . पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक 17 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे। बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार में दोपहर बाद 3 बजे आरंभ होगी। समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

