रीवा

नगर परिषदों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान

नगर परिषदों में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता अभियान

रीवा विशाल समाचार संवाददाता 

रीवा विशाल समाचार: जिले भर में दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी नगरीय निकायों में दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक स्थलों की विशेष साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में नगर परिषदों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद सिरमौर में बाजार तथा वार्ड क्रमांक चार और रानी तालाब में साफ-सफाई की गई। नगर परिषद गुढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी केएन सिंह ने सफाई कर्मियों के दल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों और कष्टहरनाथ मंदिर में साफ-सफाई कराई। नगर पंचायत बैकुंठपुर में सीएमओ निधि राजपूत ने सफाई मित्रों के साथ नगर के खाली पड़े प्लाटों से कचरे का उठाव कराया। इसके साथ-साथ सड़कों और नालियों की भी सफाई की गई। इसी तरह चाकघाट, डभौरा, गोविंदगढ़ तथा अन्य नगर परिषदों में भी विशेष साफ-सफाई अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button