
रोजगार मेले में 1567 युवाओं को मिला रोजगार
रीवा विशाल समाचार.युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के मार्गदर्शन में शासकीय टीआरएस कॉलेज रीवा में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 2205 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 40 कंपनियों ने 1567 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में याजाकी इंडिया लि. हरियाणा में 66, लेन्सकार्ट इंडिया बिलहरी राजस्थान में 152, एनजीएम पीजी भिवाड़ी राजस्थान में 69, एमआरएफ दहज में 64, टाटा आटोकार्प पैन्स ग्रुप लि. अहमदाबाद में 7, प्रिज्म सीमेन्ट लि. सतना में 7, अपोलो टायर्स लि. बड़ोदा गुजरात में 11, बीजी इलेक्ट्रिकल्स एण्ड इलेक्ट्रालिक्स इंडिया लि. वालुज में 10, औरंगाबाद ऑटो एंसिलरी प्रा. लि. वालुज में 13, हायर अप्लायंसेज इंडिया लि. रंजनगांव पुणे में 18, एनईसीओ कंपनी नागपुर में 58, अग्रोफैब मशीनरीज नागपुर में 8, हायर अप्लीएन्सेस पुणे में 3, फ्लैट ऑटोमोबाइल नागपुर में 44, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग लि. पथरेडी राजस्थान में 43, अलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर छत्तीसगढ़ में 79, फार्मा कम्पनी गुजरात में 27, जय भारत मारूती हरियाणा में 19, जिंदल पाइप्स गाजियाबाद उ.प्र. में 38 तथा विनप्रेज इन्फा मीडिया प्रा.लि. मैहर में 16 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।
रोजगार मेले में मिग्मा पैकट्रॉन प्रा.लि. इंदौर में 32, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार इन्दौर में 25, लार्सन एण्ड टुब्राो अहमदाबाद गुजरात में 30, बजाज मोटर लिमि. औरंगाबाद में 23, मुद्रा सोलर प्रा लि. (अडानी सोलर) कच्छ गुजरात में 27, सिटी कार प्रा.लि. सतना में 15, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा में 28, एचडीएफसी लाईफ इश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड रीवा में 54, प्रभा बायोप्लांट्स प्रा.लि. रीवा में 28, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा.लि. भोपाल में 23, प्राकृतशील बॉयोटेक प्रा.लि. सवेरा होटल के पास सतना में 30, बजाज अलियाज प्रा.लि. रीवा में 128, ऑल इनवन सर्विसेस रीवा में 2, कन्टेम्परेरी सर्विसेज कॉर्पोरेशन इंडिया प्रा.लि. (सीएससी) इंदौर में 65, भारतीय जीवन बीमा निगम रीवा में 15, प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा में 87, अनुसुइया पुरातत्व सेवा प्रा.लि रीवा में 38, भारत फाइनेंस में 45, एक्सिस बैंक में 74 तथा ब्रौक्स इंडिया लिमिटेड में 13 युवाओं का चयन किया गया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय, शासकीय टीआरएस कॉलेज, एकेएस यूनिवर्सिटी सतना, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, आईटीआई, स्वास्थ्य विभाग एवं सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

