
सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन
रीवा विशाल समाचार. ग्रामीण क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में सेमरिया विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बनकुइयाँ, शाहपुर, सेमरिया और मनकहरी में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पुलिस विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने कबड्डी, वालीबाल और खो-खो में अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। ग्रामीण क्षेत्र के परंपरागत खेल भी इनमें खेले जा रहे हैं। इन प्रतियोगिताओं में गेंद गिप्पी और रस्साकसी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, मनीष शुक्ला, तथागत मिश्रा, कबीर मिश्रा, शेषमणि पाण्डेय, दीपक सिंह, अरुणेंद्र त्रिपाठी, उत्कर्ष पटेल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी तथा आमजन उपस्थित रहे।

